
फरीदाबाद(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। गत बारह वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविरों के माध्यम से सैकड़ों नागरिकों को जागरूक करके उन बहादुर नवयुवक व नवयुवतियों को रक्तवीर सम्बोधित कर नया सम्बोधन दिया। सर्व सेवा समिति को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउडेशन द्वारा सम्मानित किया है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम फरीदाबाद हनी बंसल ने सर्व सेवा समिति के मुखिया व ब्रजसेवी श्रीराधारानी रसोई बरसाना धाम के संचालक हरीश चंद्र कोहली को उनकी टीम के साथ सम्मान पत्र प्रदान किया। श्री कोहली की संस्था नित्य निशुल्क लंगर, बच्चों के स्वास्थ्य जांच शिविर एवं गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करती आ रही है।
सर्व सेवा समिति के अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए हरीश चंद कोहली ने बताया कि सर्व सेवा समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के अलावा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं टानिक सप्लीमेंट्स का निशुल्क वितरण किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हेतु संस्था पौधों का वितरण और पौधा रोपण करती है।
सम्मान समारोह में विशेष रूप से एसएल भूटानी, अजीत सिंह पटवा, उमेश अरोरा, योगेन्द्र मल्होत्रा, सुनील, शिखा अरोरा, रीतिका भाटिया, जी एस नगाइच, सतवीर डागर, अंकुर कोहली, नीरू नगाइच, शिखा अरोरा उपस्थित रहे।





