
फरीदाबाद (ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति एवं पंजाबी समाज की मूल संस्था इंद्रप्रस्थ पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आईपी कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन कर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक ब्रजसेवी श्री राधा रानी रसोई के संचालक हरीश चंद्र कोहली ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के बाद सभी ने हर हाल में पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर हरीश चंद्र कोहली ने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की भूमिका संतों की भांति है। वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह एक सतत सेवा है जो पूरे वर्ष जारी रहनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पिछले सप्ताह भी महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें जरूरतमंदों को टॉनिक, विटामिन और आवश्यक सप्लीमेंट्स भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पी.एस.आनंद, कृष्ण गोपाल, नवीन अग्रवाल, अनामिका, ज्योति, सुनीता जैन, सीमा शर्मा, रमेश, रंजना, गौरव मित्तल, शशि कपूर, गुंजन, अंजू मित्तल, मीना पांडेय, अंकुर एवं अंकित कोहली सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।






