
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जयकारों से गूंज उठी लाडली जी की नगरी
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। मालवा साम्राज्य की महान एवं न्यायप्रिय धर्मनिष्ठ शासिका पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जंयती के अवसर पर उन्हें नमन किया गया और एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
रविवार को बघेल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ी पर सवार लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के स्वरूप के साथ प्रसिद्ध बैंडबाजे, रंग बिरंगी आतिशबाजी, घोड़ी एवं ऊंटनी के नृत्य के साथ बघेल समाज के युवा कार्यकर्ता पीली एवं सफेद पोशाकों में सज धज कर तलवारों से अपने करतब का प्रदर्शन करते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा स्थानीय लोक निर्माण के अतिथि गृह से शुरू होकर नए बस स्टैंड के रास्ते बांस मौहल्ला, मैन बाजार होते हुए पश्चिमी कटरा, श्रीजी सेल्फी पॉइंट्स, पुराना बस स्टैंड, पीली कोठी तिराहा से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची।
शोभायात्रा से पहले अतिथियों ने राजमाता अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डाला।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने चेयरमैन प्रतिनिधि पदम सिंह फौजी, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, भाजपा जिला मंत्री रणवीर सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य संजय प्रधान, रालोद नेता ठाकुर राजेन्द्र चेयरमैन, सभासद भोला पहलवान, दिनेश परमार, एडवोकेट मुकेश शर्मा और जितेंद्र आदि का स्वाफा, पटुका एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बघेल समाज के अध्यक्ष भगवत प्रसाद फलवाले, महेश बघेल, राकेश बघेल, भाजपा नेता बबलू बघेल, हरीश हंस, अमीचंद हंस, डॉ राजेन्द्र हंस, कैलाश बघेल, लखन बघेल, राम बघेल, राधेश्याम बघेल, विजेंद्र बघेल, महेंद्र टेलर, गोपाला बघेल, लक्ष्मण बघेल, पूरन बघेल, पवन हंस, रमेश, कालीचरण, रामप्रसाद बघेल आदि मौजूद रहे।




