
फरीदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की सुपुत्री श्रुति गंगवार के उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में ब्रजसेवी एवं श्रीराधा रानी रसोई बरसाना धाम के संचालक हरिश्चंद्र कोहली ने दिल्ली स्थित शाहजहां रोड आवास पर पहुंचकर संतोष गंगवार और नवनिर्वाचित सांसद श्रुति गंगवार से मुलाकात की।
श्री कोहली ने सांसद श्रुति गंगवार और सुबोध जी को उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व शुभाषीश प्रदान किए। इस दौरान फरीदाबाद निवासी हरीश चंद्र कोहली ने पिता-पुत्री को वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन की पवित्र दर्शन परिक्रमा के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि संतोष गंगवार और उनकी सुपुत्री ने जल्द ही ब्रज आने का पूर्ण आश्वासन दिया है।






