
फरीदाबाद(विज्ञप्ति)। राष्ट्रीय भाईचारा दिवस के उपलक्ष्य में सर्व सेवा समिति आईपी कॉलोनी एवं महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 23वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 30 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
संस्था द्वारा रक्त वीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर रक्तदान के साथ 12 साल तक के साठ बच्चों का भी विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार हुआ, दवाइयाँ, टानिक, विटामिन एवं आवश्यकतानुसार सप्लीमैंट तथा बच्चों को उनकी मनपसन्द ब्रांडेड चाकलेट वितरित की गईं।
चिलचिलाती गर्मी आईपी कॉलोनी में आयोजित रक्तदान और बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में संस्था के कार्यकर्ताओं और रक्तवीरों के जोश और उत्साह को कम न कर सकी।
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए सर्व सेवा समिति की सेवादार ब्रजसेवी श्रीराधारानी रसोई बरसाना धाम के संचालक हरीश चंद्र कोहली ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में भी 30 लोगों ने रक्तदान किया है। बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 60 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गई हैं। श्री कोहली ने सभी का रक्तवीरों, कार्यकर्ताओ और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौक़े पर उपस्थित लोगों में विशेष रूप से प्रौमिल जैन, अजीत सिंह पटवा, प्रमोद कुमार, पाली मल्होत्रा, शम्मी कपूर, अंजू मित्तल, अंकित कोहली, गुणवेश, अमित वर्मा, जेपी भारद्वाज, अनामिका, निधि ओझा, सीमा शर्मा, तुरन्य शर्मा, केतन सूरी, मुकुल चड्ढा, कृष्ण गोपाल, मीना पांडेय, ज्योति वासुदेव आदि रहे।





