
एक शाम राधा के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। कदमश्री द्वारा आजनोख में रेरा एप्रूव्ड टाउनशिप आनंदम वैली में एक शाम राधा के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने राधा कृष्ण के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व कदमश्री के डायरेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता, मनमोहन मंगला और राधामाधव जिंदल ने केबिनेट मंत्री सहित सभी अतिथियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के भजनों की धूम रही। मयूर नृत्य ओर फूलों की होली ने सभी को आकर्षित कर दिया तथा साथ ही हास्य कलाकार ने अपनी प्रस्तुति से सभी को लोटपोट कर दिया।
कार्यक्रम में मनोज फौजदार, कर्मवीर, प्रीतम प्रधान, नारायण सिंह प्रधान, हरिमोहन शास्त्री, कोसी एक्सईएन एसपी सिंह, मोहन श्याम गुप्ता, गोकुलेश कटारा, के सी अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, विवेक अग्रवाल, नितिन, राजू लवानिया, पूजा शर्मा, मुस्कान शर्मा, गौरव सारस्वत, योगेश सारस्वत, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, विनोद, सुदामा, अनिल शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, डॉ हरशरण, सुखबीर गुर्जर, नरसी, कैलाशी गौड़, तारा सेठ, सलिल गोयल, सरगम, प्रेम शर्मा, गोविंदा, गुलाब सिंह सहित उपस्थित रहे।





