
वृंदावन(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। चैतन्य विहार स्थित नव निर्मित ठाकुर रासबिहारी जू मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 5 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मंदिर के संस्थापक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी से ठाकुर रासबिहारी सरकार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन डॉ ज्ञानेंद्र पाठक के सान्निध्य में किया जाएगा। 6 फरवरी को संजीव भारद्वाज के आचार्यत्व में लक्ष्मीनारायण यज्ञ का आयोजित किया जाएगा।
डॉ चंद्रप्रकाश शर्मा एवं रामनारायण ब्रजवासी ने बताया कि यह मंदिर स्थापत्य की दृष्टि से बहुत सुंदर है। बड़ी ही सुंदर कलाकृतियां इसमें उकेरी गईं हैं।
गोपाल शरण शर्मा एवं पूरन किशोर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 9 फरवरी को ठाकुर जी के समक्ष बनवारी लाल शर्मा भजन, पं हरिमोहन शर्मा तबला वादन एवं गौरांगी शर्मा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इस दौरान शोभायात्रा एवं साधु– संतों की प्रसादी भी होगी। सभी श्रद्धालु इस पुण्य अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य करें।