
वृंदावन (ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। ब्रज संस्कृति शोध संस्थान गोदा विहार मंदिर के सदस्य एवं साहित्यकार संजय शर्मा की पुस्तक ब्रज की रासलीला के सात खंडों का विमोचन कार्ष्णि गुरू शरणानंद महाराज व गीता मनीषी पूज्य ज्ञानानंद महाराज के कर कमलों द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में किया गया।
ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने कहा कि आज के युग में जब कि ब्रज का रासमंच अपने संध्या काल से गुजर रहा है और इस संकट से उभर ने का कोई मार्ग भी दिखलाई नहीं देता है। तब रासलीलाओं के लुप्तप्राय पाठों की खोज, संकलन, शोधन फिर प्रकाशन का इतना बड़ा कार्य आशा की नव ज्योति का संचार करता है। बिना किसी सरकारी सहयोग तथा सीमित संसाधनों द्वारा इस भागीरथी कार्य को सम्पन्न करने वाले संजय शर्मा के प्रति संस्थान आभार व्यक्त करता है।
संस्थान के प्रकाशन अधिकारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि ब्रज के रास लीला साहित्य को बचाने में संजय शर्मा का बड़ा योगदान है जिनके अथक श्रम करके रासलीलाओं को संकलित किया।संजय शर्मा के इस भागीरथी कार्य के लिए संस्थान के राजेश सेन, अमनदीप वशिष्ठ, ब्रजगोपाल चित्रकार, विशजीत दास, योगेंद्र छौंकर, सुरभि पांडेय, शुभम सिकरवार, विशाल राजपूत, यामिनी कौशिक ने हर्ष व्यक्त किया है।