
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। श्रीराम जानकी बल्लभ भगवान के 20वें प्राकट्योत्षव पर प्रेम सरोवर स्थित सुदामा कुटी जय सियाराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। आकर्षक पोशाक धारण कर देशी विदेशी रंग बिरंगे फूलों से सजे दिव्य फूल बंगला में विराजमान श्रीराम जानकी बल्लभ भगवान अपने अनुजों व भक्तशिरोमणि श्री हनुमान महाराज के साथ अपने भक्तों कृपा की बरसात कर रहे थे। मंदिर प्रांगण में सुदामा कुटी के महंत रामरज दास महाराज के निर्देशन में आयोजित भजन संध्या में आयोजित भगवान के मधुर भजनों पर श्रद्धालु एवं संतजन सुधबुद खोकर झूमते नजर आ रहे।
संत सुदामा दास महाराज ने बरसाना के प्रेम सरोवर के तट एवं वृन्दावन में यमुनाजी के तट पर सुदामा कुटी की स्थापना की। बीस वर्ष पूर्व सुदामा कुटी में बरसाना के समीप गांव चंपकलता सखी के निजधाम में जन्मे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के करकमलों से आषाढ़ की तृतीया को ही श्रीराम जानकी बल्लभ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर सभी संत एवं ब्राह्मणों को भोजन प्रसादी के साथ अंगवस्त्र व दक्षिणा प्रदान की। इस अवसर पर जगतगुरु नाभा द्वाराचार्य पीठाधीश्वर सुतीक्षण दास महाराज, सर्वेश्वर दास महाराज, शंभुदास महाराज एवं ब्रज के प्रसिद्ध संतजन मौजूद रहे।



