
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों और दुनियाभर में बसे भारतीयों को संबोधित किया। भाजपा द्वारा जगह जगह मन की बात के लिये कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
ज्ञात हो, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत से ही यह प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी माध्यम बना हुआ है। इस मंच के जरिए प्रधानमंत्री शासन, नवाचार, युवा सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर चर्चा करते रहे हैं। 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की आत्मा, उस देश के लोग होते है। भारत योग में पहले स्थान पर रहा ओर 114 पदक जीते। एयरोस्पेस सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़े।
जनभागीदारी की ताकत बड़ी पूंजीदारी और समुद्र से आकाश तक भारत सुरक्षित है और साथ ही प्राकृतिक खाद की खपत बढ़ी है। कार्यक्रम को भाजपा द्वारा जगह जगह आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों के साथ आम जन नागरिक ने बड़े ही ध्यान से सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय नागरिकों ने जिले के विभिन्न वार्डों, बूथों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसके लिए एलईडी स्क्रीन, टीवी और रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई है।
भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की है। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। राधा रानी के धाम बरसाना के ब्रजवासियों का कहना है कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और प्रेरणा का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसके जरिए देशभर में हो रहे नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों की जानकारी मिलती है, जिससे युवाओं को नई सोच और प्रेरणा मिलती है।
भाजपा कार्यकर्ता विवेक अग्रवाल ने दीपक भारद्वाज, गौरव सारस्वत, योगेश सारस्वत, तेजवीर चौहान, राजेंद्र लवानिया, सुदामा, बिनोद गोस्वामी और भाजपा के जिलामंत्री रणवीर ठाकुर ने रामकिशोर ठाकुर, पवन तिवारी, कन्हैया ठाकुर, लड्डू गोपाल ओर राजेंद्र हंस के साथ मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया ।




