
फरीदाबाद (विज्ञप्ति)। राष्ट्रीय भाईचारा दिवस के उपलक्ष में सर्व सेवा समिति आईपी कॉलोनी एवं महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 24 मई को 23वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए सर्व सेवा समिति के सेवादार व ब्रजसेवी राधारानी रसोई बरसाना धाम के संचालक हरिशचंद्र कोहली ने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ महिला पुरुष रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को जीवन प्रदान करने में अपना योगदान दे सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है।
शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से क्लब हाउस आईपीएम अपार्टमेंट-1, नमन होटल के सामने गेट नंबर 2 आईपी कॉलोनी में दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसी अवसर पर 12 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और दवाओं का वितरण किया जाएगा।







