
जलेस की बैठक में हुई रसखान की प्रेम भक्ति पर चर्चा
मथुरा(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। जनवादी लेखक संघ की एक बैठक जलेस के टिकेंद्र सिंह शाद की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित हुई, जिसमें सचिव डॉ. धर्मराज सिंह ने गत दिवस लखनऊ में सम्पन्न हुए प्रांतीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इसके बाद कृष्ण भक्त कवि रसखान चर्चा हुई, जिसमें भाग लेने वालो वक्ताओं ने रसखान पर चर्चा करते हुए कहा रसखान मुस्लिम होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे तथा यह भी कहा जाता है कि उन्होंने गोस्वामी विट्ठलनाथ से दीक्षा ली और वृंदावन में बस गए, जहाँ उन्होंने अपना शेष जीवन श्रीकृष्ण की भक्ति में व्यतीत किया। रसखान की रचनाएँ मुख्यतः ब्रज भाषा में हैं और उनमें भक्ति तथा श्रृंगार रस का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, उन्होंने दुनिया को प्रेम का संदेश दिया। वही अपने साहित्य के माध्यम से ब्रजभाषा की सेवा कर समन्वयवादी गंगा जमुनी संस्कृति को मजबूती प्रदान की। आज देश और समाज को रसखान जैसे कृष्ण प्रेम में डूबे हुए संदेश की दरकार है।
इस अवसर पर टिकेन्द्र सिंह शाद, कैलाश वर्मा, विवेकदत्त मथुरिया, डॉ धर्मराज सिंह, शिवम शर्मा, पुनीत शर्मा, धर्मदेव, मुरारीलाल, विजयपाल सिंह नागर आदि उपस्थित रहे।