![](https://brajbreaking.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231211_165844_WhatsApp-1024x521.jpg)
स्कूली छात्रों को उपहार प्रदान करतीं डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी और डॉ. कृष्णा त्रिपाठी।
रंगीली महल में बरसाना क्षेत्र के छह हजार स्कूली बच्चों को वितरण हुए गर्म वस्त्र
बरसाना (ब्रज ब्रेकिंग न्यूज़ )। जेकेपी चेयरपर्सन व जगदगुरु कृपालु जी महाराज की ज्येष्ठ सुपुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि ब्रज के बच्चों में हमारी श्रीजी के साथ नटखट कान्हा जी की झलक आज भी दिखाई देती है। डॉ. विशाखा त्रिपाठी रंगीली महल में प्रेम मंदिर की अध्यक्षा डॉ. श्यामा त्रिपाठी व कीर्ति मंदिर की अध्यक्षा डॉ. कृष्णा त्रिपाठी की संयुक्त अध्यक्षा में आयोजित तीन दिवसीय त्रिस्तरीय कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रही थी।
रंगीली महल परिसर में विभिन्न स्कूलों के नन्हें मुन्ने छात्र छात्राएं अलग अलग टोलियों के साथ रंग बिरंगी स्कूली ड्रेसों में बहुत ही आकर्षण लग रहे थे। इतना ही नहीं है, बालक बालिकाएं कृपालु महाराज के भजनों पर थिरकने से भी नहीं चूक रहे थे।
संस्था सचिव नितिन गुप्ता ने बताया की बरसाना क्षेत्र के निर्धन छात्र छात्राओं को रंगीली महल संस्था प्रत्येक वर्ष के अंतराल में तीन बार पाठ्य सामग्री के साथ साथ दैनिक उपयोग में आने वाली अनेक वस्तुओं का वितरण समय समय पर करती रहती है, ताकि स्कूली बच्चों का जीवन सरलता से चल सके एवम उनकी शिक्षा पर किसी प्रकार का प्रतिकूल असर ना पड़े।