
शोभायात्रा के दौरान बैंड बाजों की थाप पर घोड़ियों ने किया नृत्य
जय राजपूताना के जयकारों से गूंजा राधा का धाम
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। मेवाड़ की आन, बान, शान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को बरसाना में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा से पहले सभी राजपूत समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किया। वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। रात्रि में महाराणा प्रताप के जीवन पर रांगनी कंप्टीशन से प्रकाश डाला।
शनिवार को हिन्दू सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती पर कस्बे के चतुर्भुजी आश्रम से महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान राजपूत समाज के लोग सिर पर साफा बांधकर तथा हाथों में तलवार लेकर चल रहे थे। वहीं घोड़ियों द्वारा बैंड बाजों की धुन पर नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में जगह जगह अन्य समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा व स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा कस्बे के चतुर्भुजी आश्रम से बांस मुहल्ला, मेन बाजार, टांटिया मुहल्ला, रंगीली गली, सुदामा चौक, बाग मुहल्ला, पुराना बस स्टैंड होते हुए नये बस स्टैंड पर पहुची। शोभायात्रा से पूर्व राजपूत समाज के लोगों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किया गया। वहीं वक्ताओं द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। रात्रि में रागनी कंप्टीशन के दौरान कलाकारों ने महाराणा प्रताप के शौर्य पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर पंडित बाबा, तुरसी बाबा, सिंगों ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, पीतम प्रधान, संजय प्रधान, पोहप सिंह लंबरदार, मूलचंद छौंकर, गोविंद मुनीम, बहादुर मुखिया, लखन ठाकुर, अशोक शंकरा, राधा बल्लभ शंकरा, रनवीर ठाकुर, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष जितेंद्र परमार, योगेंद्र सिंह छौंकर, लक्ष्मण मेंबर, हरिओम चौहान, हरिओम छौंकर, धर्मवीर परमार, लखन ठाकुर, बिहारी ठाकुर, श्यामबाबू हलवाई, हरिशचंद्र प्रधान, लक्खी यदुवंशी, संजय परमार, गोपाल राजपूत, दीनू ठाकुर, महेश ठाकुर, भोला पहलवान, तारा ठाकुर, शंकर पहलवान, राधा चरण मेंबर, बिहारी ठाकुर, नवल सिंह, गिर्राज ठाकुर, मोहनश्याम बाबा, शेर सिंह फौजी, चतुर लाल मेंबर, कन्हैया मेंबर, भरत वकील और चेयरमैन प्रतिनिधि पदम सिंह फौजी आदि उपस्थित रहे।



