
बरसाना। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम में पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
पार्टी के जिला मंत्री रणवीर ठाकुर के कार्यालय पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने खासकर बंगाल विधानसभा में पार्टी की जीत पर खुशी जताई। जिला मंत्री रणवीर ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का संपूर्ण विकास हो रहा है। अब तक बंगाल के विकास में वहां की ममता बनर्जी की सरकार बाधा बनी हुई थी। अब बंगाल राज्य का भी सर्वांगीण विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की दशकों की मेहनत का नतीजा है कि आज गंगोत्री से गंगा सागर तक आज कमल खिला हुआ है।
इस अवसर पर दीनू ठाकुर, संजय परमार, जितेंद्र परमार, रामकिशोर ठाकुर, पवन तिवारी, कन्हैया, गोपाल कटारा, लोकेश पंडा, इंद्रजीत, लड्डू पंडित, विष्णु, किशन चौहान आदि ने हर्ष जताया।



