
वार्षिक उत्सव पर गोपाल जी की निकली दिव्य शोभायात्रा,
नगर में जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
बरसाना (ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। लाडली जी की नगरी में लाडले गोपाल जी की झांकी देख ब्रजवासी झूम उठे। श्रीधाम बरसाना में प्रति वर्ष की भांति इसबार भी ठाकुर गोपाल जी का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
गुरुवार को मुख्य बाजार भूमिया गली में स्थित गोपाल कुटीर से डोला में विराजमान होकर ठाकुर लाडले गोपाल जी की शोभायात्रा श्यामा श्याम कीर्तन मंडल के तत्वाधान में सब्जी मंडी, रंगीली गली, सुदामा चौक, बाग मोहल्ला, बृजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, बांस मोहल्ला, पूर्वी कटरा, पश्चिमी कटरा, पड़ाव मोहल्ला, मेन बाजार होते हुए गोपाल कुटीर पर संपन्न हुई।
गोपाल कुटीर पर सजे भव्य फूल बंगला एवं छप्पन भोग मैं विराजमान होकर गोपाल जी ने अपने भक्तों को दिए दर्शन। वहीं शोभा यात्रा एवं भजन संध्या महोत्सव के मुख्य अतिथि के रुप में पधारी गुरुजी राधे माता जी ने गोपाल जी की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। श्यामा श्याम कीर्तन मंडल के तत्वाधान में ब्रज के विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज के बाल ब्रह्मचारियों की टीम एवं गायक कलाकारों के द्वारा धार्मिक भजनों की मधुर धुनों पर भक्तगण थिरकते हुए चल रहे थ। गोपाल जी के डोला के ऊपर कस्बा वासियों ने जगह-जगह की पुष्प वर्षा की।
शोभायात्रा समापन के दौरान गोपाल कुटीर पर सुनीता शर्मा ने ठाकुर गोपाल जी महाराज का आरता किया। शोभा यात्रा में पधारे सभी महानुभावों का युवा समाजसेवी देवांश गौड़, बाल समाजसेवी कार्तिक गौड़ (किट्टू भइया), ने दुपट्टा पहनाकर एवं चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजसेवी ब्रजभूषण शर्मा, रूपचंद श्रोत्रिय, विश्व ब्राहमण फेडरेशन के नगर अध्यक्ष कृष्ण दयाल गौड़ (कोका पंडित), विवेक कुमार शर्मा, शिवकुमार गौड़, वेद प्रकाश गौड़, तीर्थ पुरोहित नरेंद्र श्रोत्रिय, प्रेम प्रभाकर, महेश गौड़, सोनू गौड़, मुकेश गौड़, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, ठाकुर दीनदयाल सिंह, पिंटू पडित, व्यापारी नेता कमल गोयंका, श्याम श्याम कीर्तन मंडल के स्वामी शेखर ठाकुर, संजय सलोना, युवा समाजसेवी रविंद्र सर्राफ (रवि भैया), महेंद्र यादव, समाजसेवी संजू सेठ, योगेश ठाकुर, बिहारी ठाकुर, त्रिलोकी पंडित, मुकेश पंडित, राजू खंडेलवाल, राजकुमार शर्मा, पप्पू काका, लीला ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, सुनीता शर्मा, इंदू गौड़, इंदिरा देवी, गीता गौड़, रामवती गौड़, रीना गौड़, सीमा सिंह, मंजू देवी आदि लोग शोभायात्रा में साथ चल रहे थे।



