
मथुरा (ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को बलदेव अवैरनी चौराहे स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
अवैरनी चौराहे पर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में बालाजी अखाड़ा के अध्यक्ष अजीत पहलवान, सत्येंद्र पहलवान, मोहन पाराशर पहलवान आदि पहलवानों ने साफा, पटुका पहनते हुए माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया । अवैरनी चौराहे पर भारी संख्या में स्थानीय लोग आम आदमी पार्टी की टोपी एवं पटुका पहन कर संजय सिंह के स्वागत के लिए बड़े उत्साह के साथ खड़े हुए थे। संजय सिंह जी के साथ-साथ इस यात्रा में चल रहे दिल्ली से चार बार के विधायक चौ. सुरेंद्र सिंह और रवि प्रकाश भारद्वाज ने स्वागत किया गया।
रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो के नारे को लेकर चल रही पद यात्रा में प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह, निवर्तमान महासचिव दिनेश सिंह पटेल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी, पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता वंशराज दुबे, विनय पटेल , यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कमांडो मथुरा जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा आगे बड़े नेता चल रहे थे।
मथुरा के रवि प्रकाश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष सिंह भगत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गौतम, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, निर्मल शर्मा, मधुर सेठ ,चेतन कृष्णा,हरिश्चंद्र, सोनू फौजी, राजेंद्र सिंह आदि पदयात्रा व्यवस्था में बड़े उत्साह के साथ लगे हुए थे।




