
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और गीतामनीषी ज्ञानानन्द महाराज ने रखी पहली ईंट
मुम्बई के फिल्मी सितारों ने की आयोजन में शिरकत
समाजसेवी प्रमोद कुमार गुप्ता ने आजनोख के सरकारी स्कूल को घोषित किया 50 लाख रुपए का दान
बरसाना। कदमश्री द्वारा प्रस्तावित आनंदम वैली कॉलोनी में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गीतामनीषी ज्ञानानंद महाराज के साथ हरियाणा के केबिनेट मंत्री, विधायक मौजूद रहे। साथ में हास्य कवि और मुंबई के फिल्मी सितारों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
शुक्रवार को राधा की प्रिय सखी इन्दुलेखा के गांव आजनोख में नजारा कुछ अलग ही था। यहां की पावन भूमि पर कदमश्री द्वारा आनंदम वैली के नाम से रेरा अप्रूव्ड टाउनशिप बनाई जा रही है। जिसके अंदर एक भव्य मंदिर बनाना है और इसी के भूमि पूजन पर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज और हरियाणा के केबिनेट मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित कदमश्री के डायरेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता, मनमोहन मंगला और राधा माधव जिंदल सभी ने संयुक्त रूप से मंदिर की ईंट रखकर भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन के दौरान ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि ये भूमि राधा रानी की प्रिय सखी इन्दुलेखा की भूमि है और यहां इस धरा पर भव्य मंदिर के भूमि पूजन में सहभागिता करके आनंद की अनुभूति होती है। राधा नाम मात्र से कल्याण है। भूमि पूजन के कार्यक्रम के बाद हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपनी हास्य कविताओं से माहौल को आनंदित कर दिया। जैसे ही मंच पर मुंबई के फिल्मी सितारे अभिनेत्री भाग्यश्री, अभिनेता चंकी पांडे, कायनात अरोरा, अमन वर्मा ने एंट्री की। अतिथियों ने कुर्सी छोड़ दी और मंच के पास ही पहुंच गए।
भाग्यश्री ने राधे राधे के संबोधन से शुरुआत करते हुए कहा कि सुना बहुत था पर अनुभव यहां की हवा ने करा दिया वास्तव में ये एक दिव्य स्थान है। चंकी पांडे ने फिल्मी डायलॉग पास्ता से सभी को आकर्षित किया और बताया कि राधा की भूमि आने के बाद यहां एहसान हुआ कि ये इतना दिव्य स्थान क्यों है। क्योंकि यह राधा कृष्ण की लीला स्थली है। सभी की मांग पर फिल्मी डायलॉग भी सुनाए।
समाजसेवी और उद्योगपति प्रमोद कुमार गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद कहा और भूमि पूजन के मौके उन्होंने आजनोख के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिसको सरकार के माध्यम से स्कूल में लगाया जाएगा।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट विवेक कुमार, सुषमा गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दिव्य गुप्ता, पूजा सारस्वत, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, मान मंदिर सचिव सुनील सिंह, नितिन अग्रवाल, संजय प्रधान, सुखबीर गुर्जर, नरसिंह, साइट इंजीनियर तरुण, प्रेम शर्मा, राकेश पोसवाल, गौरव, योगेश, आकाश अग्रवाल, नारायण सिंह प्रधान, प्रीतम प्रधान, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, शंकर सेठ, कैलाशी गौड़, तारा सेठ, बल्लू , रामबाबू, राजू लवानिया आदि लोग मौजूद थे।



