
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव की ह्रदय गति रुकने से रविवार को 62 वर्ष की उम्र निधन हो गया। सपा नेता श्याम बिहारी यादव मिलनसार, मददगार एवं सरल स्वभाव के धनी थे। दूसरे राजनीतिक दलों के लोग भी इनका सम्मान करते। इन्होंने अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री व पत्नी को बिलखते हुए छोड़ दिया।
रविवार को समाजवादी के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया । सपा नेता बहुत ही मिलनसार व्यक्तिव के धनी थे , उनका सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बहुत ही मधुर संबंध थे । सपा नेता के निधन पर रालोद नेता ठाकुर राजेन्द्र सिंह, डॉ सुभाष तोमर, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, महिला सभा की पूर्व प्रदेश मंत्री रानी ठाकुर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लखन गुर्जर, सपा जिला कार्यकारणी सदस्य नीटू यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष रघुवीर यादव, पत्रकार योगेंद्र सिंह छौंकर, पूर्व सभासद लक्ष्मण सिंह, पूर्व सभासद कपिल ठाकुर, धर्मवीर ठाकुर, विवेक अग्रवाल, निरंजन ठाकुर, प्रहलाद ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वंभर गोस्वामी, गोकुलेश कटारा एडवोकेट, लखन ठाकुर, नवल ठाकुर, दिनेश परमार, नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, सेठ नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, रासबिहारी गोस्वामी, नरसिंह ठाकुर, नितिन अग्रवाल, प्रकाश यादव आदि ने शोक व्यक्त किया।