
वृन्दावन(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज़)। ब्रज की अग्रणी सामाजिक संस्था प्रयास द्वारा संचालित आशाएं स्कूल में निर्धन बच्चों को कई वर्षों से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्था के चार केंद्रों पर शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिनमें वृंदावन में तीन और ग्राम सकराया में एक केंद्र शामिल है।
शनिवार को कृष्णा भूमि (आरकैड) की तरफ से 500 बच्चों को बैग और बोतल वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दे रही थी। तीन और केंद्रों पर बैग बोतल वितरण किए जाएंगे। इस अवसर पर कृष्णा भूमि के मार्केटिंग मैनेजर विक्रम भुवालका ने कहा कि प्रयास संस्था बच्चों का सर्वांगीण विकास सच्चे अर्थों में कर रही है। विशिष्ट अतिथि मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षा के कार्य में हर संभव सहयोग किया जाता रहेगा। जगन्नाथ मंदिर के नील माधव महाराज ने प्रयास संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।
प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि सभी के सहयोग से आशाएं स्कूल को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्य से अनुपम उदाहरण पेश कर रही है। संस्था न केवल निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि जूते, मौजे, यूनिफॉर्म, पठन-पाठन सामग्री, पुस्तकें, बैग और बोतल भी प्रदान कर रही है।
इसके अलावा, संस्था बच्चों के स्वास्थ्य के लिए शिविर और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करती है। संस्था रक्तदान, पर्यावरण जागरूकता और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्यरत है।
कार्यक्रम में डिंपल शर्मा, कविता गुप्ता, गायत्री, कविता, नीलम किशोरी मांझी, सीमा शर्मा प्रिंसिपल, अंशु गुप्ता, वृंदा, ममता झा, छवि शर्मा, डिंपल शर्मा,योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।