
मथुरा। अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति द्वारा विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा सेनानी स्तंभ पर सर्वधर्म प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बापू के अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के उसूलों को भारत की एकता और विश्व के कल्याण का एक मात्र मार्ग बतलाया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता का. शिवदत्त चतुर्वेदी ने की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने मोदी सरकार पर गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के सांप्रदायिक विचारों पर चलने का आरोप लगाया तथा जिसके तहत ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है। मनरेगा रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम था, जो अब सरकार द्वारा आबंटित आंशिक बजट का मोहताज बन कर रह जाएगा।
साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के अध्यक्ष का. शिवदत्त चतुर्वेदी ने गांधी जी के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए घृणा, फूट, हिंसा और विषमता के मौजूदा महक में गांधीजी के जीवन बलिदान से प्रेरणा लेकर सर्वधर्म समभाव धर्मनिरपेक्षता सामाजिक न्याय लोकतंत्र की रक्षा के लिए सरकार और पूंजी गठजोड़ पर आधारित राजनैतिक निरंकुशता वाद का अहिंसक प्रतिकार करने का आह्वान किया तथा साम्प्रदायिकता को देश की एकता के लिए घातक बताया।
इस अवसर पर गांधीवादी वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू रमेश चंद्र गर्ग, का गफ्फार अब्बास एडवोकेट, अशोक कुंदन लाल चतुर्वेदी, कुंवर सिंह निषाद, दिनेश बिंदल, देवेंद्र पाल इप्टा, पुनीत बघेल पार्षद, रूपा लवानिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा, रवि शर्मा, कीर्ति कौशिक, का. बीएम मेहता, याकूब शाह, प्रेम शंकर शर्मा, दुर्गेश बघेल, अप्रितम सक्सेना, अर्नव चौधरी, भगवान देवी, मानवेंद्र पांडव, राधा चौधरी, दीपक वर्मा पूर्व सभासद, दिनेश चतुर्वेदी एडवोकेट, संदीप हिंडोल, रमेश कश्यप, गौरीशंकर शर्मा, सुशील सागर एडवोकेट, विवेक दत्त मथुरिया, इन्द्र कुमार बजाज, लक्ष्मण तोमर, विवेक, राजेश धनगर, हासिम हुमेर, प्रवीण भास्कर एडवोकेट, राजीव सक्सेना, अर्पित जादौन, अभय प्रताप सिंह, अनूप गौतम, अशोक निषाद, नूर मोहम्मद, अशफाक सोहनलाल, चौधरी श्याम बाबू, पुरुषोत्तम, मोहम्मद दिलशाद, हरपाल सिंह, लक्ष्मण तोमर, अशोक कुमार, सोनू चौधरी आदि ने गांधी जी के बारे में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के कथन को दोहराते हुए कहा कि लोग अचरज करेंगे कि गांधी जैसा इंसान इस धरती पर भी पैदा हुआ था। जिन्हें नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता की संज्ञा दी थी। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड ने किया।



