पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह ने रालोद कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। छाता विधानसभा क्षेत्र एक निजी परिवार की राजनीति की भेंट चढ़ा हुआ है। अब समय आ गया है कि रालोद के कार्यकर्ता छाता विधानसभा के गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करें। वहीं 16 नवंबर को कोसीकलां में होने वाली जयंत चौधरी की रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। यह बात बरसाना में आयोजित रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने कही।
16 नवंबर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के कोसीकलां में होने वाले सम्मेलन को लेकर पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक की। कस्बे के वंशु गार्डन में रालोद कार्यकर्ताओं ने जोश भरते हुए पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि कोसीकलां में होने वाली रैली में बरसाना क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है। अब समय आ गया कि छाता विधानसभा को गंदी राजनीति से बचाने का। इसलिए सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा की संख्या में 16 नवंबर को कोसीकलां के अनाज मंडी में पहुंचे।
इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, रालोद नेता अतुल सिसौदिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंगद बंजारा, छाता विधानसभा के मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, रालोद नगर अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रधान श्याम सुंदर, जगपाल चौधरी, लखन ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, शेर सिंह फौजी आदि मौजूद थे।