
शीतला कुंड का होगा सौंदर्यीकरण
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक घंटा एक समय एक जगह के तहत शीतला कुंड पर नगर पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे देश में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इसी के तहत आदर्श नगर पंचायत बरसाना द्वारा कस्बे में स्थित शीतला माता मंदिर की पूरी तरह से साफ सफाई की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती और दशहरा तक सफाई अभियान चलेगा।
सफाई अभियान के दौरान वार्ता करते हुए अधिशाषी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेई ने बताया कि सेवा पखवाड़ा चल रहा है और नगर पंचायत द्वारा रोजाना सफाई अभियान चल रहा है और एक घंटा एक समय एक जगह के तहत शीतला कुंड के परिसर की सफाई चल रही है। यहां पहले एक कुंड हुआ था अब इसी दुबारा पुनर्जीवित किया जाएगा क्योंकि ये ऐतिहासिक धरोहर है। नगर पंचायत के सभी ऐतिहासिक धरोहरों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने सफाई अभियान के बारे में बताया कि पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर पूरे देश में सफाई अभियान चल रहा है। जिस तरह ‘स्वच्छ भारत अभियान’ एक जन आंदोलन बन गया है, वह अद्भुत है। एक व्यक्ति जो अपने घर और आसपास को साफ रखता है, वह अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश देता है। इसी के साथ हर एक नागरिक को एक दिन एक घंटा श्रमदान की अपील की ।
सफाई अभियान में सभासद कमल ठाकुर , सभासद प्रतिनिधि और भाजपा नेता विवेक अग्रवाल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, भाजपा नेता प्रेम श्रोत्रिय, खेमचंद शर्मा, गौरव शर्मा, प्रकाश यादव, सुन्नी, राजेश, महेश ओर सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
