
मथुरा(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। गायत्री तपोभूमि के सामने प्राचीन गोपाल जी महाराज मंदिर में श्री नारायण दास ट्रस्ट मथुरा के तत्वावधान में ब्रज की लोक कला के संरक्षण हेतु सांझी उत्सव दिनांक 16 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा मोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में ब्रज के युवा सांझी कलाकारों और युवा लोक कलाकार प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस क्षेत्र में निष्ठा से कला के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित ईशान गौड़, विभुकृष्ण भट्ट, अन्यया ठाकुर और पूनम यादव को युवा कलाकार सम्मान से प्रदान किया जाएगा। सांझी पर संगोष्ठी में प्रमुख वक्ताओं द्वारा सांझी की प्राचीनता एवं नवीन कलेवर पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। मंदिर में प्रथम बार सांझी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जल सांझी, देवालई सांझी, गोबर सांझी, फूल सांझी आदि का प्रदर्शन भी किया जाएगा। संस्था ब्रज के सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और अध्यात्म के क्षेत्र में अनवरत कार्य कर रही है।