
मथुरा (ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। वृंदावन की सामाजिक संस्था प्रयास ने सहयोग के कदम मथुरा जंक्शन की तरफ़ बढ़ाए।प्रयास संस्था वृन्दावन ने अपने प्रकल्प दान वरदान के अंतर्गत मथुरा जंक्शन पर आने वाले शारीरिक असहाय लोगों के सेवार्थ तीन व्हील चेयर प्रयास सदस्य शैलेश मिश्रा की सलाह पर भेंट की।
संस्था सदस्य विवेक आचार्य, दशरथ गुप्ता, राजीव भारद्वाज, राकेश विजय के द्वारा प्रयास संस्था के माध्यम से मथुरा जक्शन पर दिनांक 31 मई को एक सूक्ष्म समारोह में प्रदान की गईं। बताते चलें संस्था पूर्व में भी दान वरदान के तहत कही बार इस तरह से सेवा प्रकल्प करती रही है, चाहे निर्धन कन्या का विवाह हो या किसी जरूरतमंद की सेवा हो। संस्था हमेशा तत्पर रहती है।
स्टेशन मास्टर एमपी सिंह ने प्रयास संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। प्रयास संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि प्रयास का प्रयास सभी वर्गों के लिए समर्पित है।इस अवसर पर मथुरा जंक्शन से स्टेशन डायरेक्टर वीवी मंगल, चीफ टिकट इंस्पेक्टर शैलेश मिश्रा, अजय शर्मा के साथ पवन कुमार, वीके सिंह, आरके मीना, विजय प्रकाश और प्रयास संस्था की ओर से डॉ राजीव गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, प्रवीण वशिष्ठ उपस्थित रहे।