
संस्था ने जल पात्रों का किया निःशुल्क वितरण
वृंदावन(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज़)। प्रकृति का चक्र है कभी बारिश, कभी ठंड तो कभी भीषण गर्मी। गर्मी के आते ही जीव छाया और पानी देख आनंदित हो जाते हैं और बेजुबान पशु -पक्षी अपनी बात को समझा नहीं पाते पर उन्हें भी प्यास लगती हैं। जीवों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रयास संस्था गत 14 वर्षों से जीव जल सेवा के तहत जगह जगह छोटे-बड़े जल पात्र रखती आ रही है। पिछले वर्षों में वृन्दावन के अलावा मथुरा में भी जल पात्र रखे गये थे और इस वर्ष इस सेवा का शुभारम्भ सतीश पाराशर की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि प्रमोद खंडेलवाल के सानिध्य में ब्रज धाम कॉलोनी में किया गया।
संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने बताया कि लोगों में इस सेवा को लेकर हमेशा उत्सुकता रहती है और सभी तन और मन से जल पात्र का ध्यान रखते हैं, कई लोग तो पुराने जल पात्र भी सहजता से उपयोग में ले रहे हैं। इस बार करीब सौ जल पात्र जगह जगह रखे जायेंगे। इस अवसर पर चंद्रेश राजवंशी, जुगल सक्सेना, प्रवीण वशिष्ठ, दिगम्बर सिंह, संजय गोस्वामी, संजीव वर्मा, मोहित गुप्ता, नीलमणि अरोड़ा, सरिका खंडेलवाल,राजीव भारद्वाज, नीलमणि अरोड़ा, अंशु राठी, कान्हा वर्मा, मधुसूदन शर्मा, गौरव गौर, अनुराग गोस्वामी, अतुल श्रीवास्तव, बृज भूषण झा आदि उपस्थित थे। संचालन सचिव विवेक आचार्य ने किया।