
पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मफतलाल
मथुरा(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संगठन को नया रूप देने के उद्देश्य से मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मफतलाल अग्रवाल को जिलाध्यक्ष और सुशील गोस्वामी को महामंत्री का दायित्व सौंपा।
शनिवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। उपजा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मफतलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले में पत्रकारों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। संगठन के सदस्यों से अनुरोध किया कि उपजा से जुड़े। पदाधिकारी गलत कामों के लिए संगठन का दुरुपयोग न करें। इस मौके पर उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने माँ सरस्वती वा हनुमान जी के चित्रपट के सामने दीप जला कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान मथुरा के पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने नवीन जिला कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों के हक हकूक की रक्षा करते हुए उपजा पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करता रहा है। पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मफतलाल अग्रवाल जिलाध्यक्ष, सुशील गोस्वामी महामंत्री, सुरेश उपमंन्यु, वीर नारायण शर्मा, पवन आनंद उपाध्यक्ष, अजय वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, विवेक मथुरिया, पवन गोयल, धनीराम अग्रवाल, यतीन्द्र तिवारी जिला मंत्री, अनिल कुमार, विजेंद्र रिंकू, खन्ना सैनी जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये। जिला इकाई के अलावा मथुरा, गोवर्धन, व छाता तहसील के अध्यक्ष की भी घोषणा की। जिसमे रवि यादव को मथुरा तहसील अध्यक्ष एवं देव ज्योति द्विवेदी को मथुरा तहसील महामंत्री, श्याम जोशी को गोर्वधन तहसील अध्यक्ष और देवेश गौड़ को छाता तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त जिला महामंत्री सुशील गोस्वामी ने बताया की 30 अप्रैल तक जिला कार्यकारिणी का सम्पूर्ण गठन कर जिले की सभी तहसील व नगर इकाईयों का भी गठन कर लिया जायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार महेश वार्ष्णेय ने की संचालन पवन गोयल ने किया। सुशील गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खन्ना सैनी, राजेश सोलंकी, प्रदीप कांत मिश्रा, मुकेश गौतम, पंकज शर्मा, राहुल अन्धोपिया खास तौर से मौजूद रहे।