
वृन्दावन(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। श्रीरामकृष्ण विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में एक विज्ञान मेले “समझो” विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेले में विज्ञान के सरल प्रयोगों के साथ – साथ छात्र – छात्राओं ने विज्ञान विषय आधारित चार्ट, मॉडल और प्रयोगों की प्रदर्शनी लगाई।विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि इस विज्ञान मेले का उद्देश्य बालकों में वैज्ञानिक चेतना और नवाचार की भावना को बाहर निकालने का है। बच्चों के मन से विज्ञान का भय समाप्त हो और वह इस विषय को सरलता से समझ सके यही उद्देश्य इस मेले में निहित है।इस साल विज्ञान उत्सव विज्ञान को कक्षा और पाठ्य पुस्तकों की सीमाओं से बाहर निकालिए जीवन के हर पहलू में जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत करेगा।
विशिष्ट अतिथि विशाल गोस्वामी एवं पुष्पराज शर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं है, बल्कि यह विचार, प्रश्न करने और भविष्य को आकार देने की प्रक्रिया है। मुख्य अतिथि आलोक शर्मा एवं राघव भारद्वाज ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने भीतर छिपी जिज्ञासा को पहचानें और नए आविष्कारों की ओर कदम बढ़ाएँ, क्योंकि प्रत्येक छात्र में कुछ नया खोजने की क्षमता होती है। विज्ञान के प्रति समर्पण के साथ उसका प्रचार–प्रसार करने में लगे विद्यालय के युवा उत्साही अध्यापक सव्यसाची घोष ने कहा कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान को परखने के साथ-साथ उनमें तार्किक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाना था।विज्ञान मेले से हमारा प्रयास है कि विज्ञान हर बच्चे और नागरिक के लिए सुलभ, रोचक और प्रेरणा बने।
इस मेले को सफल बनाने में सीमा शर्मा, बलजीत, राधामोहन सैनी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के लगभग 50 बच्चों ने इस मेले में सहभागिता की। श्रीशांता पद्म माध्यमिक विद्यालय के लगभग 150 बच्चों ने मेले में भ्रमण कर विज्ञान के प्रयोगों को देखा। इस अवसर पर गोपाल साहू, पुनीत शर्मा, आदित्य नारायण शर्मा, अनु सिंह, कन्हैया लाल शर्मा, मुदिता शर्मा, बीना शर्मा, नीरज मेम, शिवानी, हरेकृष्ण, आशीष श्रीवास्तव, राखी शर्मा, विशाल बनर्जी, राहुल बनर्जी, मोनिका प्रताप, हर्षिता अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



