
रंगीली महल में उपहार पाकर अष्टसखी गांवों के बालक – बालिकाओं के खिले चेहरे
बरसाना। जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉ श्यामा त्रिपाठी एवं रंगीली महल संस्था की अध्यक्षा डॉ कृष्णा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्रजवासी बालक एवम बालिका साक्षात राधा-कृष्ण (ब्रह्म) के समान है, इनकी सेवा के साथ इनके दर्शन एवं इनके चेहरे पर मुस्कान देखने से थकान और तनाव दोनों काफूर हो जाते हैं। शनिवार को रंगीली महल परिसर में आयोजित श्री राधारानी की अष्ट सखियों के गांवों के 42 स्कूलों के 6 हजार बालक एवम बालिकाओं को गर्म जैकेट, गर्म टोपी व कम्बल आदि सामग्री वितरित करते समय जेकेपी की चेयरपर्सन डॉ श्यामा त्रिपाठी एवं जेकेपी रंगीली महल संस्था की अध्यक्षा कार्यक्रम के समापन समारोह में अनुयायियों को सम्बोधित कर रही थी।
इस अवसर पर रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने कहा कि जेकेपी संस्था विगत 11 वर्षों से लगातार ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को शीतकालीन एवम ग्रीष्मकालीन के दोनों सत्रों के मध्य में भी गर्म वस्त्रों के साथ पाठ्य सामग्री के अलावा भी आवश्यक दैनिक उपयोगी वस्तओं का वितरण करती है। ताकि ब्रज के ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के साथ उनकी दैनिक जरूरत पूरी हो जाए, जिससे उनका जीवन सुचारू रूप से चलता रहें।



