
मथुरा(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। भारतीय किसान यूनियन जन शक्ति संगठन मथुरा एवं ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्तिक पर्व के अवसर पर यमुना महारानी की महा आरती का आयोजन सांय यमुना आरती सेवा मंडल, आरती स्थल, गऊ घाट पर किया गया। सभी संगठन पदाधिकारी एवं यमुना भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री कृष्ण की पटरानी माता कालिंदी को विशाल चुनरी उढ़ा कर समस्त ब्रजवासियों के कल्याण की कामना की।
यमुना भक्तों ने अति उत्साह का परिचय देते हुए हजारों की संख्या में यमुना के तट पर दीप दान कर कार्तिक पर्व के मनोरथ को पूर्ण किया तथा मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त किया। संगठन की जिला प्रवक्ता डॉ सीमा मोरवाल ने बताया ब्रज भूमि अध्यात्म एवं पारस्परिक स्नेह की भूमि है यमुना ब्रज को जीवन प्रदान करती है। अनेकों संस्कृतियां इस के किनारे पर पल्लवित हुई है। संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि हमारा संगठन विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं के साथ ब्रज एवं ब्रजवासियों के सर्वांगीण विकास और कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन संगठन द्वारा अनवरत होते रहेंगे।
कार्यक्रम में दोनों संगठनो के राष्ट्रीय एवं प्रदेश, जिला स्तर के पदाधिकारियों अमित वार्ष्णेय, हरिओम मांट वाले, शशि भानु गर्ग, जितेंद्र प्रजापति, विमल पांडे, हीरा अतेंद्र, वंदना सिसोदिया, राखी वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, गिर्राज ठाकुर, रवि शर्मा, योगेश चंद्र शर्मा, विजय अग्रवाल, राहुल रावत, राजेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक सारस्वत, चंद्र मोहन दीक्षित, अजीत चौहान, गोपाल ठाकुर, विकास गौतम एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
