
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। आगामी दो अक्टूबर को बरसाना नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन और संगठन की झलक प्रस्तुत करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सह नगर कार्यवाह रजत गौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ अपने 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर रहा है और यह पथ संचलन उसी क्रम में समाज को संगठन, राष्ट्रभक्ति और संस्कार का संदेश देगा और साथ ही सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की।
