
मथुरा(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। माँ कंकाली मंदिर पर ब्रज की उभरती गायिका अनन्या ठाकुर के देवी भजनों पर श्रृद्धालु थिरकते नजर आए। बता दें मिशन शक्ति के अंतर्गत नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देशानुसार प्रदेश के देवी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जा रहा है।
संपूर्ण शारदीय नवरात्रों तक माता भगवती के भजनों का कार्यक्रम प्रसिद्ध मंदिरों में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्राचीन कंकाली माता मंदिर में ब्रज की उभरती गायिका अनन्या ठाकुर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। उनके देवी के भजनों को सुन कर भक्त नृत्य करने पर विवश हो गए। ढोल की ध्वनि पर दर्शक खूब नाचे। मां कंकाली के नाम का जयघोष करते रहे। पर्वत पे बज्यों नगाड़ों देवी मईया को, और लांगुरिया गीतों के गायन से मंदिर प्रांगण दिव्य बन गया। सभी ने मुख्यमंत्री जी द्वारा इस प्रकार के आयोजनों की बहुत प्रशंसा की।
इस प्रकार के कार्यक्रम सनातन धर्म में नारी की सर्वोच्च स्थिति को बताते हैं एवं भारत की संस्कृति में स्त्रियों की पूजनीय स्थान दर्शाते हैं। कार्यक्रम में जिला मुख्य विकास अधिकारी श्रीमति गरिमा खरे, डॉ सीमा मोरवाल, प्रतिमा सिंह, वंदना सक्सेना, प्रतिमा सिंह अवधेश, विजय, संदीप मधु तोमर, भारती शर्मा, रेनू शर्मा, सरोज शर्मा, सोनी सक्सेना उपस्थित रही।
