
श्री कृष्ण ने गोपियों के वस्त्रों का किया चीर हरण
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। माखन चोर कान्हा की चीरहरण लीला को देखकर श्रद्वालु आनंद से भाव विभोर हो उठे। इस अद्भुत लीला को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़।
शनिवार को राजस्थान के कांमा तहसील के अर्न्तगत गांव पाछौल में स्थित प्राचीन लीला स्थली कदमखंडी में चीरहरण लीला का आयोजन किया गया।
मान्यता है कि आज से हजारों वर्ष पहले यहां यमुना नदी बहा करती थी। एक दिन जब ब्रज की गोपिकाएं यमुना में स्नान कर रही थी, तो माखन चोर श्रीकृष्ण ने उनके वस्त्रों का हरण कर कदम के वृक्ष पर ले जा बैठै थे। जब गोपियां स्नान करके के यमुना से बाहर आती है और अपने वस्त्रों को न पा कर दुखी हो जाती है। जब वो मुरली मनोहर को कदम के वृक्ष पर बैठा देख, उनसे प्रर्थाना करती है कि हे कृष्ण हमारे वस्त्र वापस कर दो। जब श्रीकृष्ण उनसे वचन लेते है कि आज के बाद वो कभी निर्वस्त्र स्नान नहीं करेगी।
इस चीरहरण लीला का मंचन उसी जगह किया गया। जहां कभी यमुना बहा करती थी। श्रीकृष्ण की इस अनोखी लीला के दर्शन कर भक्त धन्य हुए। इस अद्भुत लीला की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर नजर आ रहे थे।