
बरसाना (ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और समाज कल्याण विभाग की योजना बरसाना में एक वृद्धा आश्रय सदन बनाने की है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी बना कर भेजा गया है। शासन को अनुमति मिलते है इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह के अनुसार बरसाना ने एक आधुनिक सुविधाओं से सज्जित एक वृद्धा आश्रय सदन प्रस्तावित है जो वृन्दावन में संचालित सरकारी वृद्धा आश्रय सदन की भांति संचालित किया करेगा। इसके निर्माण की अनुमानित लागत दस करोड़ रुपए आंकी गई है। इस वृद्धाश्रम में 150 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। यहां बुजुर्गों को रहने, खाने और प्राथमिक चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जाएगी। शासन से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही नगर पंचायत के सहयोग से भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।