
बरसाना(ब्रज ब्रेकिंग न्यूज)। बृजवासियों और ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित संस्था श्री राधारानी रसोई बरसाना धाम द्वारा राधा जी की प्रिय अष्ट सखियों में से चित्रा सखी के गांव चिकसौली में दिव्य रसोत्सव का आयोजन किया गया।

सुप्रसिद्ध भजन गायक ब्रज रसिक मधुकर के सुमधुर भजनों की राधे नाम से सराबोर प्रस्तुति ने आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्त जन अपने को रोक ना सके। चित्रासखी मंदिर पर एक बजे तक चले रासोत्सव में राजभोग आरती के बाद श्री राधारानी रसोई बरसाना धाम के संचालक ब्रजसेवी हरिश्चंद्र कोहली ने उपस्थित साधु संतों प्रसाद ग्रहण कराया। श्री कोहली ने आगे कहा कि संस्था द्वारा ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद जी के अलावा अष्ट सखी के गांव में बच्चों के लिए मेडिकल कैंप में लगाए जाते हैं और मुफ्त दवा का वितरण किया जाता है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित लोगों में ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्यामराज भट्ट, दिल्ली से जया व अशोक वर्मा, सुनीता गर्ग, सोनिया गुप्ता, मुजफ्फरनगर से मूलचन्द्र शर्मा, अलीगढ से राजकुमार, फरीदाबाद से साक्षी, मीनू, विनीता, रचना, कृष्ण गोपाल, सुधीर बवेजा, किरन कोहली, अंकुर अंशु, अक्षज अनीशा, विवेक गुरुग्राम से कटारिया परिवार, मुम्बई से राजेश रोहरा, हाथरस से दीपा चड्ढा, ज्योति अग्रवाल, बरसाना से गोपाल बाबा, रोहित भट्ट, मितुल, राजेश, कान्हा, राधे, वृंदावन से राजेश, सन्दीप, विशाखा एवं सभी अष्टसखियों के मन्दिरों के पुजारीगण थे।




