
मथुरा। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लोकमत द्वारा वर्ष 2024- 25 के लिए दिए गए सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार के लिए संजय सिंह को अपनी बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आम आदमी की संसद में बुलंद आवाज संजय सिंह को यह पुरस्कार मिला है। यह बहुत ही खुशी के साथ-साथ गौरव का विषय है।
रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह ने राज्यसभा के अंदर सदैव निर्भीक होकर जनता के उन सभी सवालों को मुखरता से उठाया है जिनका रिश्ता इस देश की बहु संख्यक जनता से है। भाजपा की सत्ता के इशारे पर निराधार एवं झूठे आरोप लगाकर संजय सिंह को पीड़ित करने और डराने के लिए जेल में रखा गया लेकिन, जेल से बाहर आकर उन्होंने जनता का साथ नहीं छोड़ा और भाजपा की सत्ता के लिए चुनौती बनकर सदैव खड़े रहे। इस पुरस्कार ने संजय सिंह को और ज्यादा ताकत दी है।
दिल्ली में नए महाराष्ट्र सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में यह पुरस्कार भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय जस्टिस बीआर गवई द्वारा दिया गया। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संजय सिंह को इस पुरस्कार के मिल जाने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संजय सिंह ने वर्तमान शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम पर संसद में बहस के दौरान जिस प्रकार से आजादी के आंदोलन में भाजपाइयों के राजनीतिक पुरखों के निर्लज एवं कायरता पूर्वक व्यवहार की पोल खोली है पूरे देश भर में इसकी चर्चा बनी है। संजय सिंह आगे भी इसी प्रकार से निर्भीक होकर जनता के सवाल उठाते रहँगे।






